जानिए दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माने जानें वाले जंगल के बारे मैं।

 होया बस्यू

होया बस्यू को दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है और यह ट्रांसल्वानिया में हैं। इस जंगल की कई कहानियां प्रसिद्ध हैं और लोग एक दूसरे को सुनाते हैं।

जंगलों का नाम जुबान पर आते ही दिमाग में अलग –अलग तरह की आकृति उभरने लगती है। अन्धेरा, काली छाया और जीव- जंतुओं की चीखने –चिल्लाने की आवाजें कान के अंदर अपने आप ही सुनाई देने लगती है। ऐसा नहीं है कि ये सब केवल किंवदंती है।

बल्कि दुनिया में कुछ ऐसे जंगल आज भी मौजूद है। जिसके अंदर जाने पर ये तमाम चीजें महसूस की जा सकती है।

उनमें से एक होया बस्यू जंगल भी है।

जिसको लेकर तमाम तरह की कहानियां प्रसिद्ध हैं और लोग एक दूसरे को सुनाते हैं। यहां घटने वाली रहस्यमयी घटनाओं के कारण ही इस जगह को 'रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' कहते हैं।

जंगल में पांव रखते ही सुनाई देती है अजीबो गरीब आवाजें

होया बस्यू को दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है और यह ट्रांसल्वानिया में हैं। इस जंगल की कई कहानियां प्रसिद्ध हैं और लोग एक दूसरे को सुनाते हैं।

इस जंगल के पेड़ मुड़े हुए हैं और उनका आकार विचित्र है। जो इतने डरावने नजर आते हैं कि पास में जाते ही उन्हें देखने से ही लोग भय खाते हैं और यहां पर लोगों को अजीब सी अवाजें भी सुनाई देती है जिसके बाद से लोग जंगल में पांव तक नहीं रखते।

आसपास के लोगों का कहना हैं की शाम होते ही जंगल से अजीब अजीब सी आवाजें और रोने की आवाज आने लगती हैं। जो सुनने मैं बहुत डरावनी होती हैं।

एलियन के निवास का दावा

लोगों का कहना हैं कि 1868 में इस जंगल में एक उड़नतस्तरी उतरी थी जिसे लोगों ने देखा था उनका कहना हैं की इस जंगल में एलियन का निवास हैं इसीलिए जो भी इस जंगल में जाता हैं वापस नहीं आता हैं।

इमरान की मूवी की हुई थी शूटिंग

इमरान हाशमी अपनी हॉरर फिल्म 'राज 4' की कुछ शूटिंग विश्व के सबसे भूतिया जंगल में करना चाहते थे मगर वहां की सरकार ने उन्हें शूटिंग की अनुमति नहीं दी जिस से फिल्म सीन की शूटिंग इसी जंगल में हुई।

कई लोग हो चुके हैं लापता

यह कुख्यात जंगल क्लुज काउंटी में स्थित है, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में है। यह लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है और माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं।

होया बस्यू जंगल को लेकर पहली बार लोगों की दिलचस्पी तब जगी थी, जब इस क्षेत्र में एक चरवाहा लापता हो गया था। सदियों पुरानी किवदंती के अनुसार, वह आदमी जंगल में जाते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय उसके साथ 200 भेड़ें भी थीं।

कुछ साल पहले एक सैन्य तकनीशियन ने इस जंगल में एक उड़नतस्तरी को देखने का दावा किया था। इसके अलावा साल 1968 में भी एमिल बरनिया नाम के एक शख्स ने यहां आसमान में एक अलौकिक शरीर को देखने का दावा किया था। यहां घूमने आने वाले कुछ पर्यटकों ने भी कुछ इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post