ये है दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्‍खी, साइज में 30 गुना बड़ी

 

मधुमक्‍खी! यह शब्‍द सुनते ही पांचों ज्ञानेंद्रियां एक्‍ट‍िव मोड में आ जाती हैं। स‍िहरन शुरू हो जाती है और कहीं यदि वह कानों के पास से आवाज करती हुई गुजर जाए, तो फिर हालत का खराब होना लाजिमी है। लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्‍खी कैसी दिखती होगी? सोचिए, जब छोटी सी मधुमक्‍खी को देखकर हालत पस्‍त हो जाती है तो दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्‍खी को देखकर हाल क्‍या ही होगा!

सामान्‍य मधुमक्‍ख‍ियों से 30 गुना बड़ी

नाम से शुरू करते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी जिंदा मधुमक्‍खी का नाम है ‘फ्लाइंग बुलडॉग’ (Flying Bulldog). आम तौर पर हमने अभी तक जितनी भी मधुमक्‍ख‍ियां देखी हैं, उनका आकार 2mm से 8mm तक रहता है। लेकिन ये जो फ्लाइंग बुलडॉग है, इसका आकार 6cm है। यानी 60mm.

आपके हाथ के अंगूठे के बराबर है आकार

आपकी सुविधा के लिए बता दें कि इस मधुमक्‍खी का आकार एक वयस्‍क इंसान के हाथ के अंगूठे के बराबर है। यह मधुमक्‍खी इंडोनेश‍िया के एक द्वीप पर कई दिनों की खोज के बाद मिली है। जंगलों की खाक छानने वालों ने बड़ी मशक्‍कत से इसे ढूंढ़ा और तस्‍वीरें लीं।




Post a Comment

Previous Post Next Post